Thursday, May 31, 2018

7 एकड़ में फैला है महेंद्र सिंह धोनी का 'कैलाशपति', जानिए इसकी खूबियां


इंग्लैंड दौरे से पहले महेंद्र सिंह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने रांची वाले फार्म हाउस 'कैलाशपति' में वक्त बिता रहे हैं.



1. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सफलता और लोकप्रियता दोनों के ही शिखर पर हैं. आईपीएल 2018 में दो साल के बैन के बाद लौटी चेन्नई, जिसे 'बुजुर्गों' की टीम कहा जा रहा था, उसे धोनी ने तीसरी बार खिताबी जीत दिलाई है. आईपीएल 2018 का खिताब जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने होम टाउन रांची पहुंच गए हैं. रांची में धोनी का सात एकड़ में फैला फार्म हाउस है, जहां वह इंग्लैंड दौरे से पहले पत्नी और बेटी के साथ वक्त बिता रहे हैं. धोनी के इस फार्म का नाम 'कैलाशपति' है.


2. महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है. आइए धोनी के इसी फार्म हाउस की खूबियों और प्राकृतिक सुंदरता के बारे में आपको बताते हैं. धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं. टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं.


3. आज महेंद्र सिंह धोनी निस्संदेह देश में लीजेंड और सबसे अधिक लोकप्रिय खिलाड़ी हैं. विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड हैं. रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का 'कैलाशपति फार्म हाउस'.


4. इस भव्य फार्म हाउस को बनवाने में तीन साल का समय लगा है. हरियाली के प्रति धोनी का प्यार इस फा हाउस में भी दिखाई पडता है. 'कैलाशपति' में हर चीज भव्य और शाही है.


5. इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम है, स्वीमिंग पूल है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम है. यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है. इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है.


6. महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर में सफलता हासिल करने के बाद इस मकान को छोड़कर 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था. यहां धोनी लगभग 8 साल रहे. 2017 में वह कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए.


7. महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित इस फार्म हाउस में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है. पूरे फार्म हाउस में अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे लगे हैं. वुडन और मार्बल का इस फार्म हाउस में बेहद नजाकत के साथ इस्तेमाल है. धोनी के इस फार्म हाउस में उनकी पार्किंग भी हैं, जहां उनकी पसंद की गाड़ी और बाइकों का कलेक्शन है.


8. इस पूरे फार्म हाउस में खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल किया गया है. फार्म हाउस में इस्तेमाल क्रीम कलर के अलग-अलग शेड्स, सॉफ्ट येलो और ग्रे से इसे वेस्टर्न लुक मिलता है. धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स (डॉग्स) दिखाई पड़ते हैं. धोनी इसी फार्म हाउस में अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं. धोनी ने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए वीडियो भी शेयर किए हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अपना शुरुआती जिंदगी टू रूम सैट के साथ शुरू की थी और आज वह ना केवल भारत बल्कि दुनिया के भी सबसे धनी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ा है. धोनी ने कड़ी मेहतन करते हुए पहले घरेलू क्रिकेट और फिर नेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई और 2004 में पहला डेब्यू मैच खेला.


9. 14 साल नीली जर्सी पहनने के बाद अब भी महेंद्र सिंह धोनी पहले की तरह ही मजबूत हैं. उनकी मजबूती हाल ही में आईपीएल में भी भी दिखाई दी. उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के साथ उनकी कप्तानी का भी पूरी दुनिया ने लोहा माना है. (PICS: sakshisingh_r/MS Dhoni/INSTAGRAM) 

About

Author Description here.. Nulla sagittis convallis. Curabitur consequat. Quisque metus enim, venenatis fermentum, mollis in, porta et, nibh. Duis vulputate elit in elit. Mauris dictum libero id justo.